शिमला। कटिंग कार्यों के चलते शोघी-मैहली सड़क को शिलगांव से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और बड़ागांव तक 21 अक्तूबर से 20 नवंबर तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 से 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। यह जानकारी जिला दंडाधिकारी अनुपम कश्यप ने दी। इस दौरान केवल आपातकालीन वाहनों को इस दौरान आने-जाने की अनुमति रहेगी। जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिए कि हैं कि इस दौरान कार्यकारी एजेंसी की ओर से सभी आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए जाएं ब्यूरो