अब दूध के सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट लैब नहीं भेजना पड़ेगा। अब कोई भी दूध और पानी के सैंपलों की जांच मौके पर ही करवा सकता है। सूबे में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिनियम निदेशालय ने दो टेस्टिगं बैन तैनात की हैं। इसमें दूध-पानी के सैंपलों की जांच करने की लैब स्थापित है। प्रदेश के सोलन और धर्मशाला में एक-एक टेस्टिगं बैन तैनात की है। जिसका जल्द रूट चार्ज जारी किया जाएगा।
रूट चार्ट के अनुसार वह भ्रमण करेगी। जिसमें कोई भी दूध और पानी के सैंपल की जांच करवा सकता है। सैंपलों की जांच करने के लिए टेस्टिंग बैन में एक विशेषज्ञ, एक लैब सहायक मौजूद रहेंगे। उधर, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा अधिनियम कांगड़ा के सहायक आयुक्त मनजीत सिंह जरयाल ने कहा कि धर्मशाला को एक टेस्टिंग बैन मिली है। जिसके माध्यम से दूध और पानी के सैंपलों की जांच की जाएगी। जल्द ही बैन का रूट चार्ज जारी कर खाद्य वस्तुओं के सैंपलों की जांच की जाएगी।