एमसी की एपी शाखा ने भी भवन का निरीक्षण किया है। पार्षद ने बताया कि यह दो मंजिला मकान काफी पुराना है। इसका ग्राउंड फ्लोर खाली था जिसकी यह दीवार ढही है। भवन के पिछली तरफ प्लॉट पर खुदाई भी चल रही है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कैथू वार्ड के चुंगीखाना इलाके में एक रिहायशी मकान की दीवार ढहने के बाद इसे खाली करवा दिया है। स्थानीय पार्षद सुनील धर ने बताया कि मकान की पिछली दीवार और इसकी नींव सोमवार रात ढहना शुरू हो गई।
विज्ञापन
खतरे को देखते हुए मकान को तुरंत खाली करवा दिया गया है। एमसी की एपी शाखा ने भी भवन का निरीक्षण किया है। पार्षद ने बताया कि यह दो मंजिला मकान काफी पुराना है। इसका ग्राउंड फ्लोर खाली था जिसकी यह दीवार ढही है। भवन के पिछली तरफ प्लॉट पर खुदाई भी चल रही है।