फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: नैहरा में टिपर के लुढ़कने से चालक सहित दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 25 Jun 2021 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोहर/बालीचौकी (मंडी)

सार

पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नैहरा गांव के पास पत्थर से भरा टिपर अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरे नाले से लुढ़क गया। टिपर में सवार डोला सिंह (20) पुत्र ज्ञान चंद निवासी टील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
टिपर के लुढ़कने से चालक सहित दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के दबुटधार में नैहरा गांव के पास एक टिपर के अनियंत्रित होकर नाले में लुढ़कने से दो की मौत हो गई है। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घायल को बंजार अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नैहरा गांव के पास पत्थर से भरा टिपर अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरे नाले से लुढ़क गया।

विज्ञापन


टिपर में सवार डोला सिंह (20) पुत्र ज्ञान चंद निवासी टील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल चालक केशव राम (45) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य सवार मनीष कुमार निवासी टील को गंभीर हालत में बंजार अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है। उधर, नायब तहसीलदार बालीचौकी भारत चंद्र सिंह वीर का कहना है कि मृतक के परिजनों को राहत राशि दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें