फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल टनल रोहतांग: सोनिया के नाम की पट्टिका लगाने में बीआरओ की मंजूरी का इंतजार

Fri, 16 Dec 2022 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका लगाने का इंतजार लंबा हो गया है। टनल की शिलान्यास पट्टिका लगाने के लिए प्रशासनिक तौर पर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मंजूरी का इंतजार है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अटल टनल रोहतांग में यूपीए की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका लगाने का इंतजार लंबा हो गया है। टनल की शिलान्यास पट्टिका लगाने के लिए प्रशासनिक तौर पर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं, लेकिन सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मंजूरी का इंतजार है। बीआरओ की मंजूरी मिलते ही शिलान्यास पट्टिका लगा दी जाएगी। गौरतलब है कि वर्ष 2010 में सोनिया गांधी ने अटल टनल रोहतांग का शिलान्यास किया था। टनल बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया, लेकिन सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका गायब हो गई। यह मामला उस दौरान सुर्खियों में रहा।

विज्ञापन


टनल निर्माण का श्रेय लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा में मची होड़ के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। अब सत्ता परिवर्तन होते ही लाहौल के विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से यह मामला उठाया। उन्होंने मुख्य सचिव को पांच दिन के भीतर अटल टनल में सोनिया के नाम की शिलान्यास पट्टिका लगाने के आदेश दिए। प्रशासन ने आदेश मिलते ही इस पर कार्य आरंभ कर दिया है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि शिलान्यास पट्टिका को लगाने की तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं। सरकार से भी मंजूरी मिल गई है। दो दिन के भीतर बीआरओ की मंजूरी मिलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें