फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: यूआईटी और पीजी सेंटर शिमला ने जीता चेस प्रतियोगिता का कप

Fri, 16 Dec 2022 08:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)

सार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। लड़कों में यूआईटी एचपीयू शिमला, लड़कियों की टीम में पीजी सेंटर शिमला प्रथम रहा। 
विज्ञापन
पीजी सेंटर शिमला ने जीता चेस प्रतियोगिता का कप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक में तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज चेस प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। लड़कों में यूआईटी एचपीयू शिमला, लड़कियों की टीम में पीजी सेंटर शिमला प्रथम रहा। इस प्रतियोगिता से लड़कियों और लड़कों की टीम से 16 खिलाड़ी चयनित किए गए। इनमें आठ खिलाड़ी इंटर स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं। शुक्रवार को फाइनल राउंड के मुकाबले हुए।

विज्ञापन


लड़कों में यूआईटी एचपीयू शिमला की टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा और तीसरे स्थान पर एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर की टीम रही। चौथे स्थान अंब कॉलेज रहा। लड़कियों में पीजी सेंटर शिमला ने प्रथम, धर्मशाला ने दूसरा और कांगड़ा कॉलेज ने तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमन कुमार ने अव्वल रहीं टीमों को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में 28 टीमों ने हिस्सा लिया है। लड़कों की 22 और लड़कियों की छह टीमें शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें