मनाली से सटी पहाड़ियों पर बर्फबारी का बॉलीवुड बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बताया जा रहा है कि आधा दर्जन फिल्मों के निर्माता-निर्देशकों ने मनाली आने का मन बनाया है। वे अपनी फिल्मों की शूटिंग विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली की हसीन वादियों में करना चाह रहे हैं।
लेकिन यहां के नैसर्गिक सौंदर्य का चार चांद लगाने आसमान से गिरे सफेद फाहों का इंतजार किया जा रहा है। निर्माता-निर्देशक लगातार मौसम पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इसके लिए मनाली में स्थानीय कोआर्डिनेटरों को इस सिलसिले में अपडेट करने को कह रखा है। बताया जा रहा है कि पहाड़ों पर शूटिंग करने के शौकीन कई निर्माता अब मनाली का रुख कर रहे हैं।