चुनाव को महत्व न देते हुए लोग सुबह ही खेतों में काम के लिए निकल गए। इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी की ओर से सेक्टर ऑफिसर को दी गई। इसके बाद सेक्टर अधिकारी डॉ. गणेश ने गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया।
लद्दाख की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के रारिक पोलिंग बूथ में मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए दोपहर बाद 1:32 बजे मतदान शुरू हुआ। इतनी देर तक एक भी वोट नहीं पड़ने से पोलिंग टीम के होश फाख्ता हो गए। इसकी सूचना पीठासीन अधिकारी की ओर से सेक्टर ऑफिसर को दी गई। इसके बाद सेक्टर अधिकारी डॉ. गणेश ने गांव में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। बातचीत के बाद पता चला कि लोग बर्फ में दफन आलू की फसल की खुदाई के लिए खेतों में गए थे।
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण यहां के किसानों की नकदी फसल बर्फ के नीचे दब गई है। फसल का अधिक नुकसान न हो, इसलिए किसान आलू को निकालने गए हुए थे। बताया जा रहा कि इस सीमांत गांव में मोबाइल फोन सेवा नहीं होने से लोग नाराज हैं। ऐसे में चुनाव को महत्व न देते हुए लोग सुबह ही खेतों में काम के लिए निकल गए। डॉ. गणेश ने कहा कि रारिक पोलिंग बूथ में दोपहर बाद डेढ़ बजे के बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई।