फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में भोरंज उपचुनाव में पहली बार अपनाई जाएगी ये तकनीक

Sun, 26 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पहली बार मतदान के लिए ईवीएम के साथ वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का इस्तेमाल भोरंज में होने जा रहे उपचुनाव में किया जाएगा। खास बात यह है कि मतदान केंद्र पर जब कोई मतदाता ईवीएम का बटन दबाएगा तो वीवीपैट से एक स्लिप निकलेगी जो बताएगी कि मतदाता ने किस पार्टी और प्रत्याशी को वोट डाला है।
विज्ञापन


एटीएम और स्वाइप मशीन की तर्ज पर मतदाता को मतदान की स्लिप के तौर पर पूरी डिटेल मिलेगी, लेकिन इस स्लिप को मतदाता केवल देख सकता है। इसके बाद यह स्लिप एक लॉकर में चली जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

इसके बाद निर्वाचन आयोग ने भोरंज उपचुनाव में इस वीवीपैट मशीन को प्रयोग में लाने का निर्णय लिया है। हालांकि इस मशीन का उपयोग ट्रायल के आधार पर हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान चुनिंदा मतदान केंद्रों पर हो चुका है। 90 से 95 फीसदी मतदान सामान्य ईवीएम मशीन से ही हुआ।
विज्ञापन


अब भोरंज में नौ अप्रैल को होने जा रहे उपचुनाव के सभी 99 मतकेंद्रों पर इस मशीन का प्रयोग होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने कहा कि हमीरपुर जिला के भोरंज विधानसभा उपचुनाव में पहली बार वीवीपैट मशीन प्रयोग में लाई जाएगी। मतदान के दौरान ईवीएम मशीन का बटन दबाने के बाद एक स्लिप दिखेगी जिसमें मतदाता ने जिस चुनाव निशान पर बटन दबाया, उसकी पूरी डिटेल मिलेगी। 

मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक
जिला निर्वाचन अधिकारी मदन चौहान ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 36-भोरंज (अजा) के उप चुनाव-2017 में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग पहली बार नए सिद्धांत पर तैयार की गई वोटर इलेक्ट्रोनिक्स मशीन के साथ जुड़ी वीवीपैट के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि 36-भोरंज (अजा) के उपचुनाव में मतदाताओं को वीवीपैट के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने पंकज कुमार शर्मा बीडीओ, भोरंज को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी शीघ्र ही संबंधित विधान सभा क्षेत्र के तहत बीएलओएस, सुपरवाइजरों, पंचायत प्रधानों और सदस्यों, आंगनबाड़ी वर्करों, यूथ क्लबों, महिला मंडलों, सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, वोकेशनल ट्रेनिंग संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ वीवीपैट के तहत सर्व साधारण को जागरूक करने के लिए बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी बैठक में वीवीपीएटी मशीन का प्रचार करने के लिए सभी स्टेकहोल्डर्स को निर्दिष्ट करेंगे। नोडल अधिकारी प्रत्येक तीसरे दिन रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को नौ अप्रैल तक देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें