फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वॉलीबॉल टीम राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए महाराष्ट्र को रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पोर्टमोर स्कूल में दिया सात दिन का प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में वीरवार को अंडर-14 वॉलीबॉल टीम को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के वीरवार को हुए समापन के बाद टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र रवाना हो गई।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारी के उद्देश्य से खिलाड़ियों के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया था। आयोजकों के अनुसार अंडर-14 टीम के लिए पोर्टमोर स्कूल में 12 से 19 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल समापन के बाद प्रदेश की अंडर-14 वॉलीबॉल टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिरडी (महाराष्ट्र) रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 23 से 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। टीम के साथ प्रबंधक के रूप में सरोज भी रवाना हुई हैं। शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों ललित चौहान एवं नरेंद्र थपटा ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान खिलाड़ियों को वॉलीबॉल की तकनीकी बारीकियों, खेल रणनीति, टीम समन्वय, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल को निखारने के लिए विशेष अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर के आयोजन एवं संचालन में नोडल अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अभियान प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता प्रमोद चौहान तथा स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अंजनी कुमार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयदेव नेगी, शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता प्रमोद चौहान, नोडल अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, अंजनी कुमार एवं अन्य अध्यापकों ने टीम के पोर्टमोर स्कूल से रवाना होने पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें