शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में शिक्षकों के लिए दो आवास खाली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टाइप-4 और टाइप-5 आवासों में रह रहे शिक्षकों से आवास बदलने के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें टाइप-4 का सेट नंबर 14 (फोर्टी फ्लैट्स) और टाइप-5 का सेट नंबर 55 शामिल है। इच्छुक शिक्षक 26 नवंबर तक विश्वविद्यालय के कर्मचारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्रशासन ने आवेदनों का सत्यापन 30 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद