पुलिस ने चेकपोस्ट पर रोकना शुरू किया तो 9300 रुपये में दो साइकिल खरीदे। एक साइकिल पर दो लोग, जबकि एक पर सवार और सामान लादा गया। अंत में विशाल अकेले साइकिल पर रह गए और तेलंगाना होते हुए महाराष्ट्र और फिर छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, झांसी, मध्यप्रदेश पार कर उत्तरप्रदेश का आगरा ग्वालियर, फिर हरियाणा शुरू हुआ। फिर दिल्ली, पानीपत-करनाल पार किया। रास्ते में कई लोगों ने सहयोग किया। शुरुआती दौर में ऐसा भी समय आया, जब भूखे-प्यासे सोना पड़ा।
विशाल ने बताया कि उसने और उसके दो साथियों ने दोपहर 12:30 तक साइकिल चलाई और फिर शाम को 3:00 बजे से लेकर शाम के 7:00 बजे तक। उसके बाद रात 9:00 बजे से लेकर 11: 00 बजे तक। इस तरह हम रोज तकरीबन 13 घंटे साइकिल चलाते थे। मैहतपुर पहुंचते ही विशाल को पालकवाह में भर्ती कराया गया, जल्द ही उसका कोविड टेस्ट भी लिया जाएगा।