फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न फीस कम होगी और न ही छात्र संघ चुनाव: सीएम

Sun, 21 Sep 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रदेश विश्वविद्यालय और कॉलेजों में न तो फीस कम होगी और न ही छात्र संघ चुनाव होंगे। शनिवार को उपायुक्त कार्यालय शिमला पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी।

प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं पर बरसी लाठियों के सवाल को टालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी मामले को बातचीत और सभ्य तरीके से सुलझाया जाता है।

हुल्लड़बाजी किसी सूरत में सहन नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की अपेक्षा फीस बहुत कम है। बच्चों ने 15-15 हजार रुपये के मोबाइल फोन रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें