फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र और अन्य के खिलाफ आरोपों पर इस दिन होगी बहस

Thu, 20 Sep 2018 12:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रतिभा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में पटियाला कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई 22 अक्तूबर को होगी। इस दिन वीरभद्र सिंह और उनके परिवार पर लगाए गए आरोपों पर बहस होगी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने इस मामले में सीबीआई को दलीलें पेश करने का निर्देश दिया है। सीबीआई ने इस मामले में 2017 में चार्जशीट दाखिल की थी।

दूसरी ओर कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मनी लांड्रिंग मामले में चार्जशीट के साथ पेश किए गए दस्तावेजों की प्रति 5 अक्तूबर तक वीरभद्र सिंह को देने का निर्देश दिया है। ईडी ने इस मामले में वीरभद्र सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ 21 जुलाई 2018 को चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में वीरभद्र सिंह, उनकी पत्नी और उनका बेटा विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं।
विज्ञापन


सीबीआई का आरोप है कि यूपीए शासनकाल में वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए करीब 10 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी। इस एफआईआर के आधार पर ईडी ने इन आरोपियों पर मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें