फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विनय कुमार बोले- ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क पर खर्च होगी 20 करोड़ से अधिक धनराशि

Thu, 11 Jan 2024 03:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

विनय कुमार ने कहा कि शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। 
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि रेणुका क्षेत्र की प्रमुख ददाहू-बेचड़ का बाग मार्ग के अपग्रेडेशन के लिए 20 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके सड़क निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है और कई योजनाएं शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हर विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही साल में 50 प्रतिशत विधानसभा क्षेत्रों में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का लक्ष्य था, लेकिन प्रदेश में आई त्रासदी के कारण इसमें विलंब हुआ है।

विज्ञापन


रेणुका जी क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल 
  उन्होंने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में भी आने वाले समय में डे बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। उपाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी क्षेत्र में 20 हजार नौकरियां प्रदान की गई हैं, जिसमें अध्यापकों की नियुक्तियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के अन्य भागों की तरह रेणुका जी विधानसभा के सैनधार क्षेत्र में भी शिक्षकों की कमी को  शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति में प्राथमिकता में दी जा रही है।

बेचड़ का बाग और सांगड़ह स्कूलों में सृजित होंगे डीपीई के पद
  विनय कुमार ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेचड़ का बाग और संगडाह में डीपीई के पद सृजित करने के लिए मामला प्रदेश सरकार को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही स्कूल बहुत पुराने है, लेकिन अभी तक इनमें डीपीई के पद सृजित नहीं किए गए हैं। 
विज्ञापन


साइंस लैब व भवन के निर्माण को पूरा करने के लिए 43.55 लाख
  विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि बेचड़ बाग स्कूल में एक करोड़ रुपये की लागत से साइंस लैब एवं भवन का निर्माण काफी लंबे समय से लंबित है, लकिन अब इस लैब भवन निर्माण कार्य को 31 मार्च से पूर्व पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साइंस लैब भवन के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 43.55 लाख रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग को मुहैया करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें