फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaza: विक्रमादित्य सिंह बोले- रोहतांग टनल यूपीए सरकार की देन, भाजपा कर रही गुमराह

Sat, 11 May 2024 05:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा(लाहौल-स्पीति)

सार

विक्रमादित्य सिंह ने काजा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाधी ने एक समय रोहतांग टनल का निर्माण करने की बात कही थी, लेकिन उस समय भाजपा के ही नेताओं में मजाक उठाया था।
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अटल टनल रोहतांग यूपीए सरकार की देन है। मनमोहन सरकार में कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसकी आधारशिला रखी थी और मनमोहन सरकार ने ही टनल निर्माण कार्य के लिए बजट का प्रावधान किया। सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार ने बचे हुए काम को पूरा किया। विक्रमादित्य सिंह ने काजा में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी ने सबसे पहले रोहतांग टनल का निर्माण करने की बात कही थी, लेकिन उस समय भाजपा के ही नेताओं ने मजाक उड़ाया था कि ऐसी टनल कैसी बन सकती है।

विज्ञापन


यूपीए सरकार ने ही नींव रखी और बजट का प्रावधान कर रोहतांग टनल का काम शुरू किया। इसके बाद केंद्र में सरकार बदलने के बाद शेष काम को भाजपा सरकार ने किया। भाजपा रोहतांग टनल का पूरा श्रेय लेकर लाहौल-स्पीति के लोगों को गुमराह कर रही है। इस दौरान राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और विधानसभा उपचुनाव के लिए लाहौल-स्पीति की कांग्रेस प्रत्याशी अनुराधा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें