फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: विक्रमादित्य सिंह बोले- मल्टी टास्क वर्करों के लिए नीति बनाएगी हिमाचल सरकार

Thu, 04 Jan 2024 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधायक प्राथमिकता में नई सड़कों के साथ-साथ क्रॉस ड्रैनेज (बारिश के पानी के लिए निकास नालियां) बनाए जाने को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के लिए सरकार नीति बनाएगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्करों को 4,500 रुपये मानदेय मिलता है। प्रतिदिन के हिसाब से यह 300 रुपये बनता है। सरकार इनका भविष्य सुरक्षित करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता में नई सड़कों के साथ-साथ क्रॉस ड्रैनेज (बारिश के पानी के लिए निकास नालियां) बनाए जाने को भी शामिल किया गया है। इसके लिए योजना विभाग ने विधायक प्राथमिकता योजना में बदलाव किया है। सड़कों को बारिश से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से जितना सहयोग मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिला है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान बहुत सी घोषणाएं की थी, जो पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लोक निर्माण विभाग को एनडीआरएफ औप एसडीआरएफ से 300 करोड़ रुपये मिले हैं।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हालांकि अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों सहित चंबा, मंडी कुल्लू, शिमला और सिरमौर के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने पर तत्काल सड़कें बहाल करने को लेकर बैठक की है और कई निर्णय लिए हैं। बर्फ को हटाने में होने वाले धांधली पर लगाम लगाने के लिए कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर आदि से 18 जेसीबी, पोकलेन मशीनों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा 75 बुल्डोजर, 54 बैकहो एक्सकवेटर, 19 ट्रैक एक्सकवेटर, स्किड स्टेर लोडर ऊंचे क्षेत्रों में तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मोटर व्हीकल एक्ट के बाद 14 बैक हो एक्सकवेटर और 3 स्किड स्टेट लोडर पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद प्रदेश में 21 करोड़ की लागत से 109 नई मशीनें खरीदी हैं और 27 करोड़ की लागत से 104 मशीनों की खरीद प्रक्रिया जारी है। पीएमजीएसवाई चरण तीन में सड़कों के टेंडर करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 करोड़ की लागत से 12 नए बैली पुल खरीदें, 18 बैली और 27 झूरा पुल लगाए। 750 किलोमीटर नई सड़कें, 920 किलोमीटर क्राॅस ड्रैनेज, 66 पुल और 1,000 किलोमीटर सड़क पर टारिंग का कार्य किया। 34 गांवों को सड़क से जोड़ा गया।

हाईकमान ने कहा, तो सीट मंडी से चुनाव लड़ने को तैयार : विक्रमादित्य
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हाईकमान कहेगा तो मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। शिमला ग्रामीण से दो बार चुनाव लड़ चुका हूं। सरकार की ओर से भी उन्हें दायित्व सौंपा गया है। उसे बखूबी निभाया जा रहा है। कार्य में कई बार गलती भी हो जाती है, उससे सीखा जा रहा है। अभी लोस चुनाव लड़ने का विचार नहीं है, फिर भी किसी चैलेंज से डरता नहीं हूं। मैं फ्रंटफुट पर खेलने वाला हूं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनाव मैदान में चाहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या कंगना हो, हम हमेशा चुनाव लड़ने को तैयार रहते हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में इसी साल लोकसभा चुनाव होने हैं। वर्तमान में यह सीट कांग्रेस पार्टी के पास है।
 
विज्ञापन

अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम लिए मिला है न्योता
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में कार्यक्रम के लिए उन्हें न्योता मिला है। जब मन करेगा तो जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी इसको लेकर बात हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस को आउटसोर्स किया जाएगा। रेस्टहाउस की हालत खस्ता है। वीआईपी कमरे ही ठीक हैं। सभी कमरों को दुरुस्त किया जाना है। विभाग के अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी, जो औपचारिकताएं पूरी करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें