फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर 11 सेक्टरों में बांटा हमीरपुर शहर

Thu, 04 Jan 2024 07:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 11 सेक्टरों में बांटा हमीरपुर शहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड के दौरे को लेकर हमीरपुर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 1000 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं, 36 पुलिस अधिकारी इन सेक्टरों में सेवाएं देंगे। चौपर से भी जिला प्रशासन निगरानी रखेगा। वीआईपी मूवमेंट के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी यहां पर लगाई गई है। वहीं, शिमला, ऊना, भोरंज आदि से आने वाले लोग दोसड़का चौक पर उतरेंगे। वहां से वह अपने वाहन बड्डू पार्किंग स्थल में लगाएंगे। पुलिस लाइन गेट के बाहर और अंदर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। पुलिस लाइन के अंदर भी कोई वाहन नहीं जाएगा। दोसड़का पुलिस लाइन गेट से सभी प्रतिभागी पैदल ही अंदर जाएंगे। वहीं, अंदर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। व्यक्ति अपने साथ महज मोबाइल फोन ही ले जा सकता है। खाने, चाय, पानी की व्यवस्था भीतर ही रहेगी। वहीं, सुजानपुर नादौन से आने वाले प्रतिभागी भी दोसड़का चौक के पास उतरेंगे और बड्डू पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। अगर वहां पर जगह नहीं होगी तो नए बस अड्डा के साथ वाहन पार्क कर सकते हैं। वहीं, जब पुलिस लाइन से एनआईटी तक वीआईपी मूवमेंट होगी, उस दौरान ट्रैफिक को रोका जाएगा। ऐसे समय में महज एंबुलेंस में जा रहे मरीज को जाने दिया जाएगा। पुलिस लाइन दोसड़का में करीब 10,000 प्रतिभागी व अन्य लोग होंगे।

विज्ञापन



आयोजन स्थल में बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखंड के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस लाइन गेट के भीतर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। दोसड़का चौक से आगे प्रतिभागी पैदल ही पुलिस लाइन में जाएंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस दौरान सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन


एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की एंबुलेंस रहेगी तैनात
स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर जगह एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसमें चार-चार विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। एनआईटी, भोटा हेलीपैड स्थल और अमतर हेलीपैड, पुलिस लाइन हमीरपुर में भी एंबुलेंस तैनात रहेंगी। दो एंबुलेंस कार गेट के साथ, एक एनआईटी, एक भोटा, एक अमतर में तैनात रहेगी। वहीं, खाने की व्यवस्था के लिए जिले में चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है जो पुलिस लाइन हमीरपुर, एनआईटी, स्पेशल वार्ड में तैनात होंगे। हर चीज की चेकिंग की जाएगी। चाय, पानी, खाद्य वस्तुओं की भी चेकिंग होगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। वीरवार को भी उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिले में तैयारियों का जोर दिखा। हर जगह साफ सफाई व सफेदी की जा रही है। गुरुवार को जिला मुख्यालय में चौपर भी दिन भर उड़ता रहा ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं, अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एक से श्रेष्ठ संस्था के 500वें सेंटर का करेंगे शुभारंभ
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 6 जनवरी को हमीरपुर जिले के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा प्रबंधों के साथ ही दोसड़का पुलिस मैदान पर स्थित आयोजन स्थल में उपराष्ट्रपति एक से श्रेष्ठ संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में एक से श्रेष्ठ संस्था के 499 सेंटर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं। इन सेंटरों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शिक्षकों की ओर से कोचिंग दी जाती है। इस संस्था के 500वें सेंटर का शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। कार्यक्रम में इन सेंटरों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। उपराष्ट्रपति शिक्षा की जरूरत और भूमिका को लेकर चर्चा करेंगे। साढ़े 11:00 बजे के करीब कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपराष्ट्रपति एनआईटी हमीरपुर में होने वाले कार्यक्रम में करीब दो बजे रवाना होंगे। यहां पर एनआईटी हमीरपुर के 600 और कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय के 50 विद्यार्थियों से रूबरू होंगे। यहां पर चर्चा का विषय विकसित भारत 2047 रहेगा। डीसी हमीरपुर ने वीरवार को भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों के साथ अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। सड़क को दुरुस्त करने के साथ हमीरपुर शहर को सुरक्षा की दृष्ट्रि से 11 सेक्टर में बांटा गया है। वीरवार को हेलीकॉप्टर की कई दफा एनआईटी में ट्रायल लैंडिंग हुई। डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि उपराष्ट्रपति छह जनवरी को सुबह करीब सवा 11: 00 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एनआईटी में सवा 11 बजे हेलीकॉप्टर में पहुंचेंगे। दोसड़का में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद करीब दो बजे एनआईटी हमीरपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। सवा चार बजे हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ लौंटेगे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें