फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- दो दिन में ठेकेदारों को 80 करोड़ जारी करेगी सरकार, बैठक में लिया फैसला

Tue, 14 Jan 2025 06:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से प्रदेश की ट्रेजरी बंद होने को लेकर उठाए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ठेकेदारों की नहीं, आम जनता की फिक्र करनी चाहिए। 
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार दो दिन में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों की लंबित 80 करोड़ की पेमेंट जारी करेगी। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान इसे लेकर निर्देश दिए हैं। मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छोटे कामों की पेमेंट प्राथमिकता के आधार पर जारी करने को कहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से प्रदेश की ट्रेजरी बंद होने को लेकर उठाए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ठेकेदारों की नहीं, आम जनता की फिक्र करनी चाहिए। ठेेकेदारों की पूरी पेमेंट चरणबद्ध तरीके से सरकार कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

विज्ञापन


सरकार जिस तरह अन्य विभागों को पैसे का आवंटन कर रही है, उसी तर्ज पर लोक निर्माण विभाग को भी पैसा दिया जा रहा है। विक्रमादित्य ने कहा कि आपदा की तर्ज पर जिस तरह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त घर के लिए 7 लाख और आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त घर के लिए 2.50 लाख राहत राशि की व्यवस्था की गई थी, उसी तर्ज पर तांदी अग्निकांड प्रभावितों के लिए भी राहत राशि जारी की जाए। इस मांग से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया था, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने तांदी पहुंच कर की है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। तांदी तक सड़क भी पहुंचाई जाएगी। वहां घना जंगल है, ट्री हाउस भी वहां बनाए गए हैं। पीएमजीएसवाई-4 प्रोजेक्ट में इस सड़क डाला जाएगा, जिससे पर्यटन विकास में भी सहयोग मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें