फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विक्रमादित्य सिंह ने लगाया भारत माता की जय का नारा, अनुराग बोले- सही जगह पर लगाया

Tue, 05 Mar 2024 09:47 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहुंचे। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नितिन गडकरी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बाद चढ़े राजनीतिक पारे के बीच हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में सुक्खू सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पहुंचे। अपना संबोधन समाप्त करते हुए उन्होंने भारत माता की जय का नारा लगाया। जनता के बीच भी जय श्रीराम के नारे लगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपना संबोधन शुरू कर हंसते हुए कहा कि विक्रमादित्य ने सही जगह पर भारत माता की जय के नारे लगाए हैं। इस पर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन


उधर, इससे पहले हमीरपुर में एनआईटी परिसर से नितिन गडकरी और अनुराग ठाकुर एक ही गाड़ी में आयोजन स्थल दोसड़का के लिए आ रहे थे तो विक्रमादित्य अपनी गाड़ी से जाने लगे, लेकिन गडकरी ने इशारा किया और अपनी गाड़ी में बैठा लिया। समारोह में सबसे पहले विक्रमादित्य ने अनुराग को बड़ा भाई कहकर संबोधित किया। इस दौरान जनसभा में खूब नारे लगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने में जो शक्तियां समर्थन करेंगी, उनका वह पुरजोर समर्थन करेंगे। हिमाचल को विकास की राह पर ले जाना सबकी सामूहिक जिम्मेवारी है। हिमाचल में एचपीसीए के मुद्दे पर धूमल और वीरभद्र परिवार लंबे समय तक आमने-सामने रहे हैं, लेकिन मंगलवार को दोनों परिवारों की भावी पीढ़ी नए अंदाज में दिखी। हालांकि, प्रदेश में मचे सियासी घमासान के बीच इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विक्रमादित्य बोले-सीएम सुक्खू ने यहां आने की दी है जिम्मेदारी
विक्रमादित्य ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम में आना था, लेकिन अन्य कार्यक्रम की वजह से वह नहीं आ पाए। सीएम ने उन्हें यहां आने की जिम्मेवारी सौंपी है। उनकी तरफ से राज्य सरकार की मांगें वह केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष रख रहे हैं। जोगिंद्रनगर और कुल्लू को जोड़ने के लिए भूभू जोत टनल का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने सीआरआईएफ के तहत प्रदेश की अन्य सड़क परियोजनाओं के लिए भी धनराशि का प्रावधान करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

अनुराग बोले, उनको गडकरी ही लाए राजनीति में
अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि उनको राजनीति में लाने वाले नितिन गडकरी हैं। उनके मार्गदर्शन में उन्होंने राजनीति में काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से यातायात क्रांति आई और मोदी सरकार में अब नेशनल हाईवे और फोरलेन के निर्माण से प्रदेश की तस्वीर बदली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें