फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: गडकरी बोले- साल के अंत में हिमाचल में एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट हाे जाएंगे पूरे या निर्माणाधीन होंगे

Tue, 05 Mar 2024 09:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

 नितिन गडकरी ने हमीरपुर के दोसड़का से 4,000 करोड़ की 14 सड़क परियोजनाओं और एक रोपवे का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गडकरी, अनुराग ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि साल 2024 के पूरा होने तक हिमाचल में एक लाख करोड़ के प्रोजेक्ट या तो पूरे हो जाएंगे या फिर निर्माणाधीन होंगे। 4,000 करोड़ की परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेशभर में कई घंटों का सफर कम होगा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक ही नहीं, बल्कि टनलों और फोरलेन के निर्माण से अब मनाली से कन्याकुमारी तक की कनेक्टिविटी होगी। उन्होंने हमीरपुर के दोसड़का से 4,000 करोड़ की 14 सड़क परियोजनाओं और एक रोपवे का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

विज्ञापन


 

गडकरी हेलिकाप्टर से एनआईटी हमीरपुर पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वचुर्अल माध्यम से जुड़े। गडकरी ने शिलान्यास और लोकार्पण के बाद सड़क परियोजनाओं के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अनुराग ठाकुर की मांग पर शिमला-मटौर फोरलेन के बचे हुए टू लेन हिस्से को भी फोरलेन बनाने की घोषणा की और इसकी जल्द डीपीआर मांगी। साथ ही
विज्ञापन


उन्होंने विक्रमादित्य की मांग पर केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) और सेतु बंधन के तहत 150 करोड़ देने की घोषणा भी की। गडकरी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनसे गृह जिला बिलासपुर की सड़कों के लिए सीआरआईएफ से 125 करोड़ देने की बात कही थी। इसलिए बिलासपुर जिला के लिए भी 125 करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली, पानी सब कुछ पर्याप्त है। यहां बेहतर सड़कों की जरूरत है जिसे पूरा किया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने ये कहा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि गडकरी जी से जो कुछ मांगा, उन्होंने दिया। उन्होंने राज्य में सड़कों का जाल बिछाया है। जो 70 साल में कोई नहीं कर पाया, वो पिछले 10 सालों में हुआ। सड़कों की लंबाई 96 हजार से बढ़ाकर डेढ़ लाख किलोमीटर हो गई है। कहा कि तीन हजार करोड़ की सड़कों का हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में शिलान्यास किया गया है।

इन प्रोजेक्टाें का हुआ शिलान्यास व लोकार्पण
55 करोड़ से बने ठियोग बाईपास, 17 करोड़ से बने कलरूही खड्ड पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने 372 करोड़ से करनोहल, करनोहल से कलवाहन, कलवाहन से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग, कलर बाला से गांवा नौणी चौक फोरलेन चौड़ीकरण, परवाणू से सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर ढलान संरक्षण, रेलवे क्रॉसिंग राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर दो लेन आरयूबी निर्माण, एनएच पांच पर टनल निर्माण, बिरहू से लठियानी के बीच 871 करोड़ से केबल स्टेड ब्रिज का निर्माण, सीआरआईएफ के 242 करोड़ के कार्य व कुल्लू के मौहल से बिजली महादेव तक रोपवे कार्य का शिलान्यास किया। ये सभी विकास कार्य चार हजार करोड़ की लागत के हैं।

मोदी सरकार से हिमाचल के हर सपने को साकार किया : नड्डा
 शिलान्यास और लोकार्पण समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले नेता सब्जबाग दिखाते थे। वादे करके भूल जाते थे। जिस लक्ष्य से वह राजनीति में आए थे, वह लक्ष्य हिमाचल के परिदृष्य को देखकर साकार होता दिख रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से प्रदेश और देश की तस्वीर बदली थी।
विज्ञापन

कांग्रेस ने इस योजना को नकारा था, लेकिन भाजपा ने यह योजनाएं जमीनी स्तर पर उतारी हैं। हिमाचल बदल रहा है। मोदी सरकार से हिमाचल के हर सपने को साकार किया है। जब वह विधायक होते थे, तब उन्हें प्रदेश सरकार से क्षेत्र की सड़कों के लिए महज लाखों में बजट मिलता था, लेकिन अब दौर बदल गया है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी सौभाग्यशाली हैं कि इस दौर में करोड़ों का बजट सड़कों के लिए मिल रहा है और केंद्र सरकार से भरपूर सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें