फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में विक्रमादित्य सिंह ने निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

Thu, 30 Nov 2023 04:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे। 
विज्ञापन
विक्रमादित्य सिंह ने निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में 247.54 लाख रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अंब विवेक महाजन, एक्सईएन लोक निर्माण दिनकर शर्मा, प्रधानाचार्य अंब स्कूल विनोद बन्याल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें