फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पूर्व सैनिक के घर चोरी, सोने के आभूषण और 18 बोतल शराब ले उड़े चोर

Thu, 30 Nov 2023 03:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजा का तालाब (कांगड़ा)

सार

चोर सोने के आभूषण और घर में कार्यक्रम के लिए रखी 18 बोतल अंग्रेजी शराब को भी उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले की बतराहन पंचायत के वार्ड नंबर पांच में पूर्व सैनिक के घर चोरी का मामला सामने आया है। सेवानिवृत सूबेदार बलवान सिंह मनकोटिया ने इस संबंध में पुलिस चौकी रैहन में शिकायत दर्ज करवाई है। बलवान सिंह ने बताया कि वे ईसीएच पठानकोट में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। परिवार सहित वे पठानकोट में ही रहते हैं।

विज्ञापन


मकान बंद रहता है। उनके घर के साथ ही अन्य मकान में उनकी माता रहती हैं। वे घर की देखभाल करती हैं। बुधवार शाम जब वो घर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


चोर सोने के आभूषण और घर में कार्यक्रम के लिए रखी 18 बोतल अंग्रेजी शराब को भी उड़ा ले गए हैं। पुलिस चौकी रैहन के एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें