युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : फाइल फोटो
युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि कुछ भाजपा के नेताओं के क्रिकेट मैच में कॉमर्शियल मतलब जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों करोड़ रुपये का लेनदेन होता है। कई सौ करोड़ रुपये का सट्टा भी इसमें लगाया जाता है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भारत-पाक मैच के धर्मशाला में रद्द होने के बाद अब युवा कांग्रेस जल्दी ही एक शांति मार्च निकालेगी और इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विक्रमादित्य सिंह बुधवार कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने युवा कांग्रेस की एक विशेष बैठक को संबोधित किया।