फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के डीसी का तबादला, अब इन्हें सौंपा गया कार्यभार

Sat, 13 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दो आईएएस का तबादला कर दिया है। इसके अलावा दो आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। ऊना के उपायुक्त यूनुस का तबादला कर विकास लाबरू को जिले की कमान सौंपी गई है। वहीं, यूनुस को अब विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी लगाया गया है।
विज्ञापन


विकास इससे पहले एमडी बैकवर्ड क्लासेस फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन और सीएम के धर्मशाला कैंप में विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब बैकवर्ड कार्पोरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी कांगड़ा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक की एमडी राखिल काहलो को दी गई है।

वहीं, धर्मशाला स्थित मुख्यमंत्री कैंप में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी कांगड़ा डिवीजन के सेटलमेंट अफसर विनोद कुमार को दी गई है। आईएएस के तबादले के अलावा सरकार ने प्रतिनियुक्ति से लौटे पीसी अकेला को एडीसी कम प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीआरडीए मंडी लगाया है।
विज्ञापन


वहीं सरकार ने बीडीओ कैटेगिरी के लिए एचएएस में नई बनी एक्स कैडर पोस्ट के लिए बीडीओ भावना को पदोन्नति दे दी। साथ ही उनकी तैनाती असिस्टेंट कमिश्नर (लीव रिजर्व) टू डीजी शिमला भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें