फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू फिर बन सकते हैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, इनके नाम भी चर्चा में

Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने दिल्ली प्रवास के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और उन्हें राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात की जानकारी दी। हिमाचल में नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी राहुल गांधी ने कुछ नामों को लेकर चर्चा की। उसके बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राज्य प्रभारी अंबिका सोनी और वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर तक दिल्ली में थे। मंगलवार देर रात उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई। बताते हैं कि वीरभद्र ने पत्नी प्रतिभा सिंह के खिलाफ चल रहे मनी लॉड्रिंग के मामले और पूछताछ से जुड़े पहलुओं की जानकारी कांग्रेस उपाध्यक्ष को दी। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री के साथ राज्य के बदले राजनीतिक हालात और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

चूंकि हिमाचल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का चयन होना है लिहाजा राहुल गांधी ने सरकार और संगठन में तालमेल बिठाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के कुछ नामों पर विचार विमर्श हुआ। राहुल गांधी से मिलने के बाद वीरभद्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा से जाकर मिले। बताते हैं कि राहुल के कहने पर ही वीरभद्र सिंह ने उनसे मुलाकात की।
विज्ञापन


जिसके बाद उनकी मुलाकात प्रदेश प्रभारी अंबिका सोनी से भी हुई। राहुल गांधी चाहते हैं कि आपसी सहमति से एक राय बना ली जाए। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्‍खू आनंद शर्मा के करीबी माने जाते हैं। लिहाजा उन्हें दोबारा अध्यक्ष बनाने पर भी विचार हो सकता है।

नए अध्यक्ष की दौड़ में हर्ष महाजन का नाम भी शामिल है। इन्हें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पसंद माना जाता है। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से एचएलपी विधायक महेश्वर सिंह के दोबारा भाजपा में लौटने के प्रभाव पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है भाजपा छोड़कर अलग पार्टी बनाने वाले महेश्वर सिंह की फिर भाजपा में वापसी हो रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें