फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय मनकोटिया बोले- लडू़ंगा 2022 का विस चुनाव, कांग्रेस के लिए मेरे दरवाजे खुले

Mon, 18 Oct 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि मैं दलबदलु नहीं हूं। नेहरू, गांधी और पटेल की विचारधारा से काफी समय से जुड़ा हूं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रतिभा सिंह के बयान से वह आहत हैं। भाजपा ने इसको मुद्दा बना लिया है। जिससे कांग्रेस को नुकसान होगा। उन्होंने दावा किया कि मंडी, फतेहपुर और अर्की में भाजपा जीत हासिल करेगी। जुब्बल-कोटखाई में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। उन्होंने कहा कि 2022 का विस चुनाव में हर हाल में लड़ूंगा। पार्टी

विज्ञापन

कौन होगी, इस पर अभी कुछ नहीं बोल सकता। कांग्रेस के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं, लेकिन पहले मेरी भूमिका तय होनी चाहिए।

उपचुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार को लेकर मनकोटिया ने कहा कि ये लोग पार्टी के साथ देश के लिए सही नहीं हैं। नवजोत के पाक के साथ कैसे संबंध हैं, ये सभी जानते हैं। कन्हैया पर चुटकी लेते हुए कहा कि कन्हैया ही कांग्रेस की नैया डुबोएगा। 

टुकड़े-टुकड़े के नारे लगाने वालों को कांग्रेस सम्मानित कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कहा कि कुलदीप सिंह राठौर पार्टी में गेस्ट आर्टिस्ट हैं। किसी भी समय कांग्रेस अध्यक्ष को बदला जा सकता है। उन्होंने अपने पर लगने वाले दलबदलु आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मैं दलबदलु नहीं हूं। नेहरू, गांधी और पटेल की विचारधारा से काफी समय से जुड़ा हूं। मैं कभी भी विचारधारा से समझौता नहीं कर सकता हूं। कांग्रेस में विचारधारा का दिवालिया निकल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें