फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विजय डोगरा बोले- जनाधार खिसकता देख भाजपा कर रही गलत बयानबाजी

Thu, 18 Jan 2024 03:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति से जूझने के बावजूद भी कार्य योजना बनाकर धरातल पर उतार रही है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से प्रदेश की बिगड़ी हुई आर्थिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। 
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय डोगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के लोग जनाधार खिसकने के चलते गलत बयानबाजी पर उतर आए हैं। यह बात जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय डोगरा ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक स्थिति से जूझने के बावजूद भी कार्य योजना बनाकर धरातल पर उतार रही है। कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से प्रदेश की बिगड़ी हुई आर्थिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता केंद्र सरकार से कुछ लाने की बजाय प्रदेश की सुख की सरकार को कोसने का काम कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि जो गांव उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में गोद लिए थे, उनमें कौन सा ऐसा काम कर दिया, जिससे वह आदर्श कहलाए जा सकें।

विज्ञापन


जबकि वह प्रदेश के ऊना जिला में लगातार डेरा जमाए हुए हैं। इससे वह क्या सिद्ध करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा होता अगर केंद्रीय मंत्री प्रदेश सरकार के साथ खड़े होकर आपदाग्रस्त जिलों के लिए केंद्र सरकार से कोई विशेष राहत राशि प्रदेश को दिलवाने का काम करते। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश सरकार को कोसने के अतिरिक्त वह कोई काम नहीं कर रहे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खिसकता जनाधार देख कर बौखलाहट में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। डोगरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से आम जनमानस को बहुत लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें