फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीसी हमीरपुर ने किया राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढ़ेड़ा का औचक निरीक्षण, एमडीएम भी जांचा

Thu, 18 Jan 2024 02:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, रंगस (हमीरपुर)

सार

डीसी ने स्कूल के छोटे बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर वार्तालाप किया। साथ ही वहीं बच्चों की क्लास को भी अटैंड किया। 
विज्ञापन
उपायुक्त हेमराज बैरवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गलोड़ प्रवास कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय बढ़ेड़ा का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने स्कूल के छोटे बच्चों से उनकी पढ़ाई को लेकर वार्तालाप किया। साथ ही वहीं बच्चों की क्लास को भी अटैंड किया। दूसरी ओर विद्यालय के अध्यापकों से भी पढ़ाई की उचित व्यवस्था व सभी मूलभूत सुविधाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने बच्चों के लिए परोसे जाने वाले मिड-डे मील को भी जांचा। उन्होंने छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान के बारे में जागरूक करने पर भी विशेष बल दिया। जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार  कांगू वलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम में पहुंचने से पूर्व उपायुक्त हमीरपुर ने बढ़ेड़ा के प्राथमिक व मिडल स्कूल का औचक निरीक्षण कर बच्चों की पढ़ाई के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने बच्चों के साथ वार्तालाप करके उनकी ओर से नियमित तौर पर की जाने वाली पढ़ाई के बारे में चर्चा की। वहीं अध्यापकों से भी विद्यालय की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। वहीं, दूसरी ओर मिडल स्कूल के मुख्य अध्यापक भूपिंदर राणा ने भी उपायुक्त के अचानक स्कूल में पहुंचने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय के विद्यार्थियों से वार्तालाप किया। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने विद्यालय की व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें