फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद उपाध्यक्ष का सफाई ठेके के लिए पैसे लेते वीडियो वायरल, मचा बवाल

Sat, 14 Dec 2019 07:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नगर परिषद पांवटा साहिब के उपाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल होने से बवाल मच गया है। वीडियो में उपाध्यक्ष सफाई ठेके के नाम पर पैसे लेते हुए दिखाए गए हैं। वीडियो में ठेकेदार को काम देने के बदले में पैसे लेकर बातचीत भी की जा रही है। वीडियो में एक अन्य आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वीडियो में उनका चेहरा नहीं दिख रहा। वायरल वीडियो में एक ठेकेदार उपाध्यक्ष को राशि दे रहा है।

विज्ञापन

 


इस ठेकेदार से हर माह दो कर्मचारियों की तनख्वाह राशि को देने की बात की जा रही है। साथ ही कह रहे हैं कि हमने सफाई कर्मचारियों व अटेंडेंस को आज तक कभी चेक तक नहीं किया है। उधर, नगर परिषद उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य होते देख कर कुछ राजनीतिक विरोधी साजिश के तहत फंसाने का प्रयास कर रहे हैं।

उक्त ठेकेदार के साथ आपसी लेनदेन चलता है। पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने संयुक्त ब्यान में कहा कि नैतिकता के आधार पर नगर परिषद कमेटी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष इस्तीफा दें। हैरानी इस बात कि है कि पांवटा नगर परिषद की लगभग हर बैठक में विधायक सुखराम चौधरी बैठते आ रहे हैं। हर निर्णय में उनका सीधा हस्तक्षेप चल रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि सफाई ठेकों के नाम पर पनपे भ्रष्टाचार का क्या इनको पता नहीं।

विज्ञापन


पांवटा नगर परिषद कमेटी के कांग्रेस समर्थित पार्षदों का कहना है कि भाजपा की नगर परिषद कमेटी की बर्खास्तगी के लिए सड़कों पर उतरेंगे। पांवटा नगर परिषद कमेटी की पार्षद हरविंदर कौर, इंद्रप्रीत कौर, भावना चानना, धनवीर कपूर, रेणु डोगरी ने भी नप अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि नैतिकता के आधार पर दोनों तत्काल प्रभाव से अपने पदों से इस्तीफा दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें