फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका बांध परियोजना पर केंद्र के संपर्क में सरकार: सीएम

Sat, 14 Dec 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रेणुका बांध परियोजना के निर्माण की सभी प्रक्रियात्मक औपचारिकताएं संबंधित दस्तावेज केंद्र सरकार को भेज दिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रेणुका के विधायक विनय कुमार के लिखित प्रश्न के जवाब में दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की स्वीकृति को लेकर वह केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। जल्द की परियोजना की मंजूरी देने का मामला फिर केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। 

विज्ञापन


रेणुका बांध परियोजना (40 मेगावाट) राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है। इस परियोजना से देश की राजधानी दिल्ली के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। परियोजना में 148 मीटर ऊंचा बांध, स्तह पर विद्युत गृह का निर्माण गिरी नदी पर किया जाएगा। इस जलाशय में 49,800 हेक्टेयर मीटर पानी का संग्रह होगा, जिसमें से 23 घनमीटर/प्रति सेकेंड की दर से दिल्ली को स्थिर आपूर्ति के तौर पर पानी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें