एचआरटीसी ने शहर के लोगों को ब्लू स्टैंडर्ड बसों की सौगात दी है। ये बसें ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए दौड़ेंगी। सफर आरामदायक होने के साथ-साथ खास बात यह है कि इसमें फिक्स पांच रुपये किराया होगा। दूसरी बसों में इस रूट पर किराया सात रुपये हैं।
अंदर से इन बसों में काफी जगह है। इससे ज्यादा सवारियां इसमें बैठ व खड़ी रह सकती हैं। जेएनएनयूआरएम-2 में एचआरटीसी के शिमला लोकल डिपो को ये दो स्टेंडर्ड बसें मिली हैं। आरामदायक सफर के लिए बसों को लो फ्लोर डिजाइन किया गया है।
बसों में खड़े होकर सफर करने के लिए अधिक जगह है। खड़े होकर सफर करने वालों के लिए विशेष रेलिंग लगाई गई हैं। बस चलाने के लिए चालक को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।