फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर हमले को लेकर तोगड़िया ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने शनिवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी मंदिरों में दर्शन किए। पुजारी प्रशांत शर्मा ने तोगड़िया को विधिवत पूजा अर्चना करवाई। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी डा. अशोक पठानिया ने उन्हें मां ज्वाला का सिरोपा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट किया।
विज्ञापन


ज्वालाजी में दर्शन करने के बाद प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से अनौपचारिक भेंट वार्ता में कहा कि मणिपुर में सेना के जवानों पर हुए आंतकवादी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को वह नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जवानों की रक्षा करने में सफल नहीं हो सकी तो आम नागरिक की सुरक्षा पर सवालिया निशान ही लगेगा। देश में आंतकवाद के बढ़ते कदम भारत की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए भारत सरकार को कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

'आतंक फैलाने वालों को सिखाना होगा सबक'

भारत को देश में आतंक फैलाने वालों को सबक सिखाना होगा तभी देश में सुरक्षा की भावना पैदा होगी। इस अवसर पर उनके साथ डा. राजीव कुंडू, मनोज कुमार, अमरनाथ शर्मा, एडवोकेट अभिषेक पाधा, कुशल ठाकुर व अन्य गणमान्य मौजूद रहे। उधर, कांगड़ा में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गोमांस खाने वालों को हिंदू मंदिरों में पूजा करने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। जो मूर्ति पूजा नहीं मानते, मूर्ति को तोड़ते हैं, उन्हें मंदिरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

बज्रेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना करने के तोगड़िया ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण करने के लिए केंद्र सरकार को कानून बनाने के साथ संसद में प्रस्ताव लाना चाहिए। जनता को उम्मीद थी कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने पर जम्मू कश्मीर में शांति बहाल हाने के साथ कश्मीरी पंडितों की घर वापसी होगी। केंद्र सरकार को उग्रवाद व अलगाववाद के विरुद्ध सख्त कदम उठाने चाहिए। इस मौके पर मंदिर अधिकारी पवन बडियाल ने तोगड़िया को सिरोपा भेंट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें