सुन्नी कॉलेज मैदान में हो रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी (शिमला)। सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब की ओर से सुन्नी कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के आठवें दिन शनिवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें वर्मा-11 बनौन टीम ने दो मैच जीतकर सुपर-16 में जगह बनाई।
पहला मुकाबला वर्मा-11 बनौन और जुब्बड़ टीम के बीच हुआ। इसमें वर्मा-11 बनौन ने जीत हासिल की। दूसरा मुकाबला ठाकुर-11 ओगली और द्रोणा-11 टीम के बीच में हुआ। यह मैच द्रोणा-11 ने अपने नाम किया। तीसरा मुकाबला वर्मा-11 बनौन और द्रोणा-11 के बीच में हुआ। इसमें वर्मा-11 बनौन ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के सुपर-16 चरण में प्रवेश किया।
सुन्नी भज्जी क्रिकेट महाकुंभ में 20 और 21 जनवरी को प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे जिसमें टीमों के फाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले आयोजित होंगे। 22 जनवरी को क्रिकेट महाकुंभ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा, जहां विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस अवसर पर सुन्नी भज्जी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष पद्मदेव, उप अध्यक्ष विश्वास शर्मा, सचिव भीष्म हिमराल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।