फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ पर स्किड नहीं होंगी गाड़ियां, इंतजाम पूरे

Wed, 26 Nov 2014 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दियों में बर्फबारी होने पर शहर के लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लोक निर्माण विभाग पुख्ता इंतजाम कर रहा है। सर्दी में बर्फ पर गाड़ियां स्किड न हों इसके लिए शहर के सभी खतरनाक प्वाइंटों पर रेत के ढेर लगाए जा रहे हैं। बर्फबारी से निपटने के लिए विभाग ने पहले ही कमर कस ली है।
विज्ञापन


बर्फ हटाने के लिए मशीनें और विभाग के मजदूरों की टीमें तैनात रहेंगी। लोनिवि के पास सड़क से बर्फ हटाने के लिए, एक बड़ा स्नोकटर (एमवी ट्रैक), दो छोटे रोबोट, तीन जेसीबी और दो बड़े व्हील डोजर हैं। इन मशीनों और कर्मचारियों की मदद से विभाग बर्फबारी के दौरान आने वाली समस्याओं से निपटेगा।

सर्दियों में बर्फबारी होने पर शहर में सैलानियों की आमद बढ़ जाती है। बाहरी राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक हिमपात का लुत्फ उठाने शिमला का रुख करते हैं। पड़ोसी राज्यों से आने वाले अधिकतर सैलानी अपनी गाड़ियां लेकर आना पसंद करते हैं। सड़क पर गाड़ियां स्किड होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


शहर के लोगों तथा सैलानियों को बर्फबारी के दौरान परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए लोनिवि अपने स्तर पर सारे इंतजाम करने में जुटा है। लोनिवि के पास दो बड़े व्हील डोजर है, जिनको कच्ची सड़कों की बर्फ हटाने में इस्तेमाल किया जाएगा।

बर्फबारी से निपटने को विभाग तैयार: अयूब
लोनिवि के अधिशासी अभियंता अयूब चौधरी ने कहा कि विभाग के पास बर्फबारी से निपटने के लिए सभी उपकरण मौजूद है। विभाग बर्फबारी से निपटने को तैयार है।

जरूरत पड़ी तो किराये पर लेंगे मशीनें: चौहान
लोनिवि एनएच के सहायक अभियंता विजय चौहान ने कहा कि सड़क से बर्फ हटाने के लिए विभाग के पास सभी संसाधन उपलब्ध हैं। लेकिन जरूरत पड़ी तो विभाग अतिरिक्त मशीनें किराये पर लेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें