फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों के लिए वैट में बड़ी राहत, रिफंड भी आसान

Sat, 26 Jul 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार ने प्रदेश के हजारों उद्योगपतियों और कारोबारियों को दो बड़ी राहतें दी है। उद्योगों को पैकिंग मैटरियल पर एक फीसदी टैक्स कम कर दिया है तो वहीं सरकार ने वैट रिफंड की प्रक्रिया को भी सरल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इससे अब कारोबारी अपनी वैट रिफंड की रकम को कम समय और कम औपचारिकताओं में हासिल कर सकेंगे। अब कारोबारी अपनी वैट रिफंड की रकम को कम समय और कम औपचारिकताओं में हासिल कर सकेंगे।

सरकार ने इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की शक्तियां बढ़ा दी गई हैं। मंत्रिमंडल ने वीरवार को इस संबंध में मंजूरी प्रदान कर दी है।

अधिक वसूला गया टैक्स मिलेगा आसानी से

उद्योगपति और अन्य कारोबारी पहले टैक्स जमा करवाते हैं। इसके बाद रिटर्न फाइल करने पर उन्हें अधिक वसूला गया टैक्स वापस दिया जाता है।
pcess
मगर अभी तक इसकी प्रक्रिया इतनी लंबी थी कि उसे अपना ही पैसा वापिस लेने के लिए कई औपचारिकताओं से गुजरना पड़ता था।

इसे आसान करने के लिए सरकार ने ईटीओ, एईटीसी और कमिश्नर स्तर के अफसरों के अधिकार बढ़ा दिए हैं। अब ढाई लाख तक ईटीओ, एक करोड़ तक एईटीसी और एक करोड़ से अधिक वैट रिफंड कमिश्नर स्तर पर ही हो जाएगा। पहले ये अधिकार टैक्सेशन कमिश्नर के पास ही था।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल इनपुट पर टैक्स एक फीसदी कम

हिमाचल प्रदेश ने उद्योगों के कच्चे माल और पैकिंग मैटीरियल पर टैक्स एक फीसदी कम कर दिया है। अब उद्योगों को बाहर से सामान लाने पर पांच की जगह चार फीसदी वैट ही देना पड़ेगा।

प्रदेश में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया है। वीरवार को मंत्रिमंडल में मंजूरी के बाद शुक्रवार को इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इससे हिमाचल के हजारों उद्योगपतियों को लाभ होगा। हिमाचल में उद्योगों के कच्चे माल और पैकिंग मैटीरियल के तहत 226 आइटमें वैट के दायरे में हैं। इन पर अभी तक पांच फीसदी वैट वसूला जाता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें