बिलासपुर। उपायुक्त पंकज राय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर वैक्सीन लगा रही हैं। जिले में 34.7 प्रतिशत लोगों को दूसरे डोज लगाई जा चुकी है। 6 सितंबर तक 36 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज नहीं लगी है आपदा प्रबंधन के टॉल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर सकते हैं। पंकज राय ने कहा कि दूसरे राज्यों से आए किसी भी व्यक्ति या दिव्यांग या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त या गर्भवती महिलाएं जिन्हें कोविड की पहली डोज किसी कारणवश नहीं लगी है वे 2, 3 और 4 सितंबर को आपदा प्रबंधन के टोल फ्री नंबर 1077 पर कॉल कर सकते हैं। उनका स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर पर ही टीकाकरण करेंगी। इस नंबर पर किसी भी समय कॉल कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इन सभी कार्यों की समीक्षा बैठक प्रतिदिन सायं 4 बजे की जा रही है।