आधुनिकता के दौर में अब स्मार्टफोन का इस्तेमाल अधिक हो गया है। बच्चे और युवा मोबाइल का अंधेरे में अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका असर उनकी आंखों पर पड़ने लगा है। खासकर अंधेरे में मोबाइल का प्रयोग करने से नजर कमजोर होने के साथ जलन की समस्या हो रही है। साथ ही सिरदर्द और आंखों के नीचे भी काले घेरे बन रहे हैं।
विज्ञापन
इससे पीड़ित अस्पतालों में अब रोजाना 40 से 50 मामले आ रहे हैं। इसे देखते हुए नेत्र विशेषज्ञ अंधेरे में मोबाइल का अधिक इस्तेमाल न करने का आग्रह कर रहे हैं। विभाग ने इस बारे में युवाओं को जागरूक करना भी शुरू कर दिया है। आंखों में सूखापन की समस्या भी अधिक हो रही है। इस तरफ ध्यान न दिया तो युवा अंधेपन का शिकार भी हो सकते हैं।
बचाव के तरीके
अंधेरे में मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह काफी घातक है। इससे आंखों से संबंधित बीमारियां हो रही हैं। युवाओं से आग्रह है कि मोबाइल का प्रयोग कम करें और जरूरी हो तो रोशनी में ही फोन चलाएं ताकि बीमारियों से बचा जा सके।-डॉ. सुमित सूद, नेत्र रोग विशेषज्ञ