फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार की कथनी और करनी में अंतर, कहां है पीएम का 56 इंच का सीना'

Thu, 22 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्‍खू ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। हाल ही में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना कहां है। उन्होंने केंद्र सरकार की कथनी और करनी में अंतर बताया।
विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि ही पार्टी की असली शक्ति है। वे पार्टी को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत कर सकते हैं। इस मौके पर अखिल भारतीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्षा मीनाक्षी नटराजन विशेष रूप से मौजूद हुईं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पंचायती राज सम्मेलन हुआ, जिसमें कांग्रेस से संबंधित जिला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की और अखिल भारतीय कांग्रेस पंचायती राज विभाग की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन


सम्मेलन में सर्वप्रथम जंमू-कश्मीर के उरी में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सम्मेलन में आए पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायती राज संगठन को मजबूत करने के लिए अपने-अपने विचार रखे। पंचायत संस्थानों में आ रही परेशानियों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष रखा।

इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, राम लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव समन्वयक, प्रदेश कांग्रेस विभागों के प्रमुख आईएन मेहता, जेएन बोरोवालिया, हरिचंद शर्मा, दीपक राठौर, सुरेश कुमार सहित पूरे प्रदेश भर से आए लगभग 400 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिप और नप के चुनाव पार्टी चिन्ह पर हों
जिला परिषदों और नगर परिषदों के चुनाव पार्टी चिन्ह पर हों। ये मांग बैठक में कई प्रतिनिधियों ने उठाई तो इस पर सुक्खू बोले कि वे मामला सरकार के समक्ष रखेंगे।
 
मीनाक्षी नटराजन ने सुक्खू को दी बधाई
अखिल भारतीय पंचायती राज संगठन की अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि पंचायती राज संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है तथा उन्होंने इस तरह के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें