फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बारिश, रोहतांग-लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों सहित रोहतांग दर्रा में बुधवार को बर्फ के फाहे गिरे। लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, कुगती जोत, घेपन पीक, कुलती नाला तथा शिकराअप की पहाड़ियां बर्फ गिरने से सफेद हो गई हैं।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर शिमला, ऊना और कांगड़ा में झमाझम बारिश हुई। राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर करीब दो बजे से लेकर चार बजे तक बादल जमकर बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस सप्ताह प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34, शिमला में 22.6, धर्मशाला में 28.2, नाहन में 28.3, सोलन में 28, कांगड़ा में 31.4, सुंदरनगर में 31.8, भुंतर में 33, कल्पा में 25.4, मंडी में 30.2, हमीरपुर में 31.9, बिलासपुर में 31.4 और चंबा में 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें