आयोग ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के आवेदक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए एक बार फिर से मौका दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए आवेदकों से दो चरणों में उनकी पसंद मांगी जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा पांच जून को करवाएगा। इसमें भारतीय वन सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा भी शामिल है। आयोग ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में इस परीक्षा के लिए दो अतिरिक्त परीक्षा केंद्र धर्मशाला और मंडी में स्थापित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रशासनिक सेवाएं (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 के आवेदक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चुनने के लिए एक बार फिर से मौका दिया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इसके लिए आवेदकों से दो चरणों में उनकी पसंद मांगी जाएगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण 3 से 7 मार्च 2022 और दूसरे चरण में 10 से 14 मार्च 2022 को सायं 6 बजे तक आवेदक अपने केंद्र के बारे में संशोधित पसंद upsconline.nic.in पर दर्ज करवा सकते हैं। यदि कोई आवेदक केंद्र में बदलाव नहीं चाहता है तो वह पहले भरे गए केंद्र पर ही परीक्षा दे सकेगा। परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए दोबारा आवेदन के बाद पहले आओ पहले पाओ आधार पर केंद्र आवंटित किए जाएंगे। एक बार आवंटित केंद्र की क्षमता पूर्ण हो जाने पर उसे फ्रीज कर दिया जाएगा। आवेदकों को शेष केंद्रों में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए पूर्व में जारी अन्य दिशा निर्देश यथावत रहेंगे।