इसके अलावा केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 के पावंटा साहिब-गुम्मा-फैदुजपुल अनुभाग पर 1356 करोड़ रुपये की राशि से तैयार होने वाली 104.06 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क, हमीरपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग-70 पर 1334 करोड़ रूपये की राशि से बनने वाली 109.45 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क तथा ऊना-भीडू राष्ट्रीय उच्च मार्ग-503ए पर 51.09 करोड़ रुपये की 15.75 किलोमीटर लंबी फोरलेन परियोजना के सुधारीकरण की आधारशिला रखेंगे।
राष्ट्रीय उच्च मार्ग-503 पर 46.13 करोड़ रुपये के 23.105 किलोमीटर लंबे मटौर-धर्मशाला-मैकलोडगंज सड़क मार्ग के निर्माण, पावंटा साहिब शहर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-7 पर 30 करोड़ रुपये की सात किलोमीटर लंबी सड़क तथा सैंज-लूहरी-आनी-जलोड़ी-बंजार-औट के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर 29.07 करोड़ के 94 किलोमीटर सड़क के सुधारीकरण की आधारशिला रखेंगे।
इसी तरह से लोक निर्माण विभाग की बडोह चौक से देहरियां, जंद्राह, ताली, लागड़ू, डोला, खुडियां और नाहलियां सड़क की नींव भी रखेंगे। 45 करोड़ 27 लाख रुपये से बनने वाली 49 किलोमीटर सड़क से चंगर क्षेत्र के हजारों लोगों को सड़क सुविधा मिलेगी।