केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में घुमारवीं में सामाजिक अधिकारिता शिविर लगाया गया।
शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्य संसदीय सचिव राजेश धर्माणी तथा झंडूता के विधायक रिखीराम कौंडल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ऊना, बिलासपुर तथा हमीरपुर जिला के 600 दिव्यांगजनो तथा वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क कृत्रिम उपकरण जैसे व्हील चेयर, ट्राइस साइकिल इत्यादि वितरित किए गए। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है।
आर्थिक रूप से पिछड़े दिव्यांगों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई ओर से 10 नई योजनाएं आरंभ की गई हैं। देश भर में अब तक 5000 छोटे शिविर और 264 बड़े शिविर लगाकर दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण भी वितरित किए गए हैं।