गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई ने शील और महासू बीट के महिला और पुरुष फॉरेस्ट गार्ड से लंबी पूछताछ की। सुबह करीब 11 बजे दोनों गार्डों को उस स्थान पर ले जाया गया, जहां गुड़िया की लाश मिली थी। इसके बाद सीबीआई गार्डों के साथ फॉरेस्ट कॉरपोरेशन डिपो पहुंची।
यहां उन लोगों का रिकार्ड खंगाला गया, जिन्हें निगम की ओर से टीडी दी गई। जून और जुलाई के बीच हलाइला में कितने कश्मीरी लकड़ी काटने आए थे, इसका रिकॉर्ड सीबीआई ने अपने कब्जे में लिया है।
11 बजे से शुरू हुई सीबीआई की कार्रवाई दोपहर बाद चार बजे तक चलती रही। कोटखाई से हलाइला चलने वाली बस चालक से भी गुड़िया मामले में पूछा गया।