फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बड़ा बयान, बोले-अंग्रेजों ने बनाई थी कांग्रेस

Sun, 24 Sep 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आजादी के मूवमेंट को पंचर करने के लिए अंग्रेजों ने सोची समझी रणनीति में कांग्रेस की स्थापना की थी। अंग्रेजों ने ही इस आंदोलन को लंबा खींचने और लोगों को इसमें ही थका देने की रणनीति पर काम किया था। 
विज्ञापन


1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। इसकी स्थापना करने वाले अंग्रेज ही थे। इसे कोऑपरेटिव कांग्रेस कहा जाता था। उन्होंने कहा कि बाद में लोगों ने अंग्रेजों की नीति को समझ लिया था। फिर महात्मा गांधी के नेतृत्व में लोग जुटने लगे। 

1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया और 1947 में आखिर भारत ने आजादी हासिल की। शनिवार को राजधानी शिमला में नए भारत के लिए प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि योजना में नया भारत हम करके रहेंगे प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री ने उद्घाटन किया। 
विज्ञापन


पांच दिवसीय प्रदर्शनी हुडको और संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से दृश्य एवं प्रचार निदेशालय शिमला के सहयोग से इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में लगाई गई है। प्रदर्शनी शिमला के अलावा बंगलुरु और इंदौर में भी लगाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्र द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करना और उन्हें जागरूक करना है। 

इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनहित में केंद्र की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने लाल किले से 2022 तक स्वच्छ, गरीबी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, जातिवाद और संप्रदायवाद मुक्त भारत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2022 तक नया भारत बनाने का संकल्प

केंद्रीय मंत्री ने आजादी के संघर्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्षों को याद करते हुए कहा की जिस प्रकार महात्मा गांधी ने 1942 के असहयोग आंदोलन में करो या मरो का नारा दिया था। जनमानस को आजादी के लिए प्रेरित किया था, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2022 तक नए भारत बनाने का संकल्प लिया है। 

इस अवसर पर शिमला के विधायक सुरेश भारद्वाज, महापौर कुसुम सदरेट, हुडको के क्षेत्रीय निदेशक जसवीर सिंह, संसदीय कार्य मंत्रालय के उपसचिव आरके मोहंती और डीएवीपी के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी रितेश कपूर भी मौजूद रहे। 

प्रदर्शनी में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हुडको) की ओर से चलाई जा रही पीएम आवास योजना और अन्य योजनाओं को बड़े-बड़े पैनल की ओर से प्रदर्शित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य साल 2022 तक सबको आवास उपलब्ध करवाना है। इस योजना के तहत हिमाचल में भी 1210 करोड़ की लागत से 177 लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें