फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: नाहन में गरजीं स्मृति ईरानी, बोलीं- कांग्रेस के पाप के घड़े को फोड़ने की तैयारी में जनता

Tue, 08 Nov 2022 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/ राजगढ़ (सिरमौर)

सार

चौगान मैदान नाहन में भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर खूब जुबानी हमला किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हिमाचल के चुनाव में कांग्रेस महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी दे रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब ये पार्टी सत्ता में थी तो गरीबों की जेब में भी पैसा नहीं गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है। अब बस इसके फूटने की तैयारी है। चौगान मैदान नाहन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को 1,500 रुपये देने की गारंटी दे रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि जब यह पार्टी सत्ता में थी तो गरीबों की जेब में भी पैसा नहीं गया। किसानों की जमीन हथियाई। भारत की तिजौरी लूटने का काम किया। आज कांग्रेसी पद यात्रा पर निकले हैं। पहले दामाद जी किसानों की जमीन चुराते थे और अब कांग्रेस की यात्रा में लोगों के गाने भी चुराने का आरोप लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह वह पार्टी है, जो देश के खिलाफ साजिश रचने वालों का साथ देती है। सीमाओं पर आतंकियों को मारने का सेना से सबूत मांगती है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग हिंदुस्तान के टुकड़े करने की लालसा व्यक्त करते हैं, वह आज ढोल-मंजीरे बजाते हुए भारत जोड़ो की यात्रा पर निकले हैं। इसलिए इस चुनाव में गांधी परिवार नजर नहीं आएगा। स्मृति ने कहा कि जब भाजपा कहती थी कि राम मंदिर वही बनाएंगे, तो कांग्रेसी उपहास उड़ाकर कहते थे कि तारीख नहीं बताएंगे। जो कांग्रेसी चुनाव में जाकर मंदिर-मंदिर घंटी बजाते हैं, लेकिन जब सत्ता में होते हैं तब कोर्ट में एफिडेविट देते हैं कि राम नाम के कोई भगवान ही नहीं थे। इसके बाद उन्होंने राजगढ़ में भी चुनावी जनसभा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें