फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- उपचुनाव में महंगाई के कारण नहीं हारे

Wed, 03 Nov 2021 08:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ने बुधवार को मां ज्वालामुखी के दरबार में अपनी धर्मपत्नी और दो पुत्रों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने मां ज्वालामुखी के दरबार में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उलट कहा कि पार्टी महंगाई के कारण नहीं हारी। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो दूसरे राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को जीत नहीं मिलती। केंद्रीय मंत्री अनुराग ने बुधवार को मां ज्वालामुखी के दरबार में अपनी पत्नी और पुत्रों के साथ विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला और भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपचुनाव में मिली हार पर अनुराग ने कहा कि पार्टी जनता के इस निर्णय को स्वीकार करती है और हार के कारणो पर पार्टी शीघ्र चिंतन और मंथन करेगी, ताकि पता चल सके कि किस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। इससे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार हो सकेगी और मिशन रिपीट कर सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें