फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अनुराग ठाकुर बोले- प्रदेश सरकार का इंजन दो माह में ही हांफ गया

Sun, 19 Feb 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/हमीरपुर

सार

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।
विज्ञापन
हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व में केंद्र की डबल इंजन सरकार को लेकर कांग्रेस पार्टी कई सवाल उठाती थी। लेकिन आज उस कांग्रेस सरकार का इंजन दो माह में ही हांफ गया है। यह बात केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को नादौन में पत्रकारों से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वायदे करके कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। लेकिन वह न तो अभी तक महिलाओं को 1,500-1,500 रुपये दे पाई है और न ही 300 यूनिट बिजली फ्री दे पाई है। सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) तक नहीं दे पाई। ओपीएस को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों से दो माह का इंतजार तक करवा दिया।

विज्ञापन


अनुराग ने कहा है कि प्रदेश सरकार इस समय इतनी मजबूर और बेहाल दिख रही है कि रोजाना 30 करोड़ के कर्ज में प्रदेश को डूबो रही है। महिलाओं को 1,500 रुपये तो नहीं दिए, लेकिन मात्र कुछ ही दिनों में सरकार ने 1,500 करोड़ से अधिक का कर्ज ले लिया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर केंद्र सरकार और भाजपा शासित सरकारें करों में कटौती कर रही है, वहीं हिमाचल सरकार करों में बढ़ोतरी कर रही है। केंद्र व भाजपा शासित सरकारें डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस सरकार ने डीजल तीन रुपये जबकि सरसों का तेल 9 रुपये प्रति लीटर महंगा कर जनता पर बोझ डालने का काम किया है। उन्होंने पूछा कि एक लाख रोजगार कहां हैं। सोलन और बिलासपुर के ट्रक ऑपरेटर सीमेंट ढुलाई को लेकर सड़कों पर हैं, लेकिन दो माह से मामला न सुलझा पाने वाली ऐसी बेहाल सरकार प्रदेश में पहले कभी नहीं देखी।

यहां की जनता को वर्तमान कांग्रेस सरकार ने दिया तो कुछ नहीं, उलटा 60 दिनों में उनके भी काम धंधे बंद करवा दिए। केंद्र सरकार ने हिमाचल में 1,902 करोड़ रुपये रेलवे के लिए दिए हैं। भानुपल्ली-बिलासपुर रेलवे के लिए जमीन अधिग्रहण कर एक हजार करोड़ रुपये, बद्दी-चंडीगढ़ के लिए 490 करोड़, नंगल-तलबाड़ा-ऊना के लिए 450 करोड़ का प्रावधान किया है। एक सवाल के जवाब में अनुराग ने कहा कि पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में लाने के लिए राज्य सरकारों और जीएसटी काउंसिल को तय करना है, जब तक सभी राज्य आम सहमति नहीं बनाते तब तक फैसला मुश्किल है। उन्होंने कहा कि विपक्षी सांठगांठ के साथ कुछ विदेशी देश के लोकतंत्र और मोदी सरकार को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। परंतु उनके मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। क्योंकि ऐसे लोग धीरे-धीरे बेनकाब हो रहे हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कई बार एकजुट होने की कोशिश कर चुका विपक्ष : अनुराग

ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग - फोटो : संवाद
इससे पहले सुबह केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा के जिलाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, डीसी राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने अनुराग ठाकुर का स्वागत किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कांग्रेस को समूचे विपक्ष को एकजुट करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष एक बार नहीं, पहले भी कई बार सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर चुका है। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अब चुनाव को कुछ समय शेष रह गया है। ऐसे में फिर से प्रयास करके देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दुर्दशा उनके अपने बयान से साफ झलकती है। एक बार फिर भ्रष्टाचार, गुंडाराज, जंगलराज का बोलबाला बिहार में है।

बिहार के लोग नीतीश कुमार से त्रस्त हैं। अनुराग ने कहा कि विपक्ष की न तो विचारधारा एक है और न ही नीति और नीयत साफ है। उन्होंने कहा कि साल 2014 और 2019 की तरह 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे कोई नहीं टिक पाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ईमानदारी से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के समय देश की अर्थव्यवस्था को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें