फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर: केंद्रीय मंत्री शेखावत बोले- देश की सीमाओं की मुस्तैदी से रक्षा कर रहे जवान

Tue, 11 Apr 2023 06:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)

सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि संसाधन अभाव के बावजूद हमारे जवान मुस्तैदी के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जिस कारण भारत की जनता सुरक्षित है।
विज्ञापन
किन्नौर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किन्नौर जिले के दौरे के दूसरे दिन शिपकिला दर्रा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना और भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों का कुशलक्षेम जाना और उनका मनोबल बढ़ाया। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संसाधन अभाव के बावजूद हमारे जवान मुस्तैदी के साथ देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जिस कारण भारत की जनता सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज भारत ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में है, जिसका लोहा देश ने पूरी दुनिया में मनवाया है और भारत प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत प्रगति की राह पर अग्रसर रहे। इसके लिए हमारा भी यह दायित्व बनता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों का सही प्रकार से निर्वहन करें।

इसके उपरांत शेखावत को राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और जिला प्रशासन किन्नौर ने विदाई दी। इससे पूर्व सोमवार शाम शेखावत ने गार्डन कॉलोनी लाबरंग एवं पूह गांव के लिए उठाऊ पेयजल सिंचाई योजना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई और पेयजल आपूर्ति को सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश और पुलिस अधीक्षक विवेक चहल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें