प्रदेश कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाएगी। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस 15 से 20 अप्रैल तक जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाएगी। इस दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को जागरूक किया जाएगा। जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किए जाएंगे। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने इस बाबत पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जय भारत सत्याग्रह अभियान तय सीमा में ही पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
अभियान में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अभियान में प्रबुद्ध वर्ग, सभी सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह 20 अप्रैल को मंडी में इस अभियान में शिरकत करेंगी। बैठक में कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, कुलदीप सिंह पठानिया, अतुल शर्मा, जितेंद्र चौधरी, शिव कुमार, उमेश नेगी, अंजना धीमान और आनंद परमार आदि मौजूद रहे।